भगवान के दिव्य नाम के स्मरण से पापियों को भी मिलती है पाप से मुक्ति :अमित आनंद जी महाराज


◼️यजमान विकास बंसल ने परिवार सहित किया कथा का श्रवण 

◼️कथा सुनकर भक्त हुए भाव-विभोर 



रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- प्रताप विहार स्थित श्री बालाजी मंदिर प्रांगण में निज पुजारी पंडित रामकुमार आचार्य वशिष्ठ के सानिध्य में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में दूसरे दिन वृंदावन से पधारे कथावाचक अमित आनंद जी महाराज ने परीक्षित जन्म और कलयुग का आगमन कैसे हुआ उसका वर्णन अपने मुखारविंद से संगीतमय भजनों के द्वारा किया। 

व्यास जी ने बताया कि भगवान के दिव्य नाम के स्मरण से पापियों को भी मिलती है पाप से मुक्ति। श्रीमद् भागवत कथा के स्मरण करने मात्र से ही हमारे सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और अनंत पुण्यों की प्राप्ति होती है। 

कथा सुनकर पंडाल में बैठे भक्तजन भाव -विभोर हो गए। दूसरे दिन की कथा का शुभारंभ यजमान विवेक अग्रवाल और नीरज गुप्ता ने व्यास जी का पूजन करने के साथ किया।कथा के यजमान धर्म यात्रा महासंघ के अध्यक्ष विकास बंसल ने माताजी ऊषा बंसल, धर्मपत्नी कामनी बंसल के साथ विधिवत श्रीमद् भागवत कथा का स्मरण किया। 

विकास बंसल ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने देवता गढ़वी तरसते हैं श्रीमद् भागवत कथा सुनने मात्र से मानव का पूरी तरह से कल्याण हो जाता है। क्षेत्र के लोगों ने काफी संख्या में पहुंचकर कथा का आनंद लिया। 

इस अवसर पर केके स्वामी ,धर्म यात्रा महासंघ के उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, कोषाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, महामंत्री निरपेंद्र गोस्वामी, नरेंद्र चंदेला,निशा गोस्वामी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post