निराश्रितों को आश्रय स्थलों मे पहुंचाने का कार्य कर रहा है निगम


◼️सोता हुआ कोई ना मिले सड़क किनारे", जब रात्रि में नगर आयुक्त ने दिए निर्देश, निरीक्षण पर निकले जोनल प्रभारी



रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- नगर निगम द्वारा बढ़ती ठंड को देखते हुए आश्रय स्थलों की व्यवस्था की है सभी जोन में आश्रय स्थल का संचालन ज़ोनल प्रभारियों  की देखरेख में हो रहा है, वरिष्ठ अधिकारी गण लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं, सड़क किनारे सो रहे निराश्रितों को, सड़कों से उठाकर पास के आश्रय स्थलों में पहुंचाया जा रहा है, निराश्रितों को ठंड से राहत मिल सके गाजियाबाद नगर निगम द्वारा कार्यवाही की जा रही है सार्वजनिक स्थलों पर रेन बसेरों के बोर्ड भी लगाए गए हैं सभी आश्रय स्थलों पर अलाव की व्यवस्था भी निगम द्वारा की गई है।

रात्रि में नगर आयुक्त द्वारा सभी जोनल प्रभारी को निरीक्षण करने की आदेश दिए गए, कोई भी बेसहारा सड़क किनारे ना सोया मिले सुनिश्चित करने के लिए कहा गया जिसमें पुराना बस अड्डा, वैशाली मेट्रो स्टेशन, मोहन नगर चौराहा, गाजियाबाद रेलवे स्टेशन, अस्पतालों के बाहर, मंदिरों मस्जिदों गुरुद्वारा व अन्य धार्मिक स्थलों के बाहर  निरीक्षण किया गया वहां ठिठुरते निराश्रितों को नजदीकी आश्रय स्थलों में भी पहुंचाया गया।

अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव द्वारा बताया गया नगर आयुक्त के निर्देश अनुसार सार्वजनिक स्थलों पर आलाव की व्यवस्था, ठंड से राहत के लिए कराई गई है इसके अलावा कोई भी निराश्रित खुले में सड़कों की किनारे सोया हुआ ना मिले जोनल प्रभारी की ड्यूटी लगाई गई है, प्रतिदिन रात्रि भ्रमण अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है तथा निगम के वाहनों से खुले में सड़कों पर सोने वाले निराश्रितों को आश्रय स्थल तक पहुंचा जा रहा है आश्रय स्थलों में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को भी कराया गया है जिससे निराश्रितों को आश्रय स्थल का सहारा मिल रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post