बाल भारती पब्लिक स्कूल ने खेतान पब्लिक स्कूल को हराया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- खेतान पब्लिक स्कूल को हराकर बाल भारती पब्लिक स्कूल ने उत्तर प्रदेश वेस्टर्न स्टेट स्टेयर्स यूथ स्पोटर्स चैंपियनशिप की क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया। बाल भारती पब्लिक स्कूल के कोच अनीस मलिक ने बताया कि बाल भारती पब्लिक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 5 विकेट पर 175 रन बनाए। रैयांस जैन ने 68 रन की शानदार पारी खेली। 

अरनव वर्मा ने भी अर्धशतक 54 रन लगाया। शौर्य श्रीवास्तव ने 21 रन का योगदान दिया। विवान व आदित्य ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में खेतान पब्लिक स्कूल 84 रन पर आउट हो गया। पर्व ने 40, विवान ने 16 व विराज सिंह ने 23 रन का योगदान दिया। इशान गुप्ता व रैयांश जैन ने 4-4 विकेट लिए। बल्लेबाजी व गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन के लिए रैयांस जैन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post