जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा सोनिया दीक्षित ने जीते 3 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल, इंदिरापुरम को गर्व है कि कक्षा 8 की छात्रा सोनिया दीक्षित ने 41वीं उत्तर प्रदेश राज्य जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण पदक और 1 कांस्य पदक जीतकर राज्य चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। यह चैंपियनशिप 29 नवंबर से 1 दिसंबर  तक खेलगांव पब्लिक स्कूल, इलाहाबाद में आयोजित हुई थी।

इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में 15 अलग-अलग शहरों से आई छात्राओं ने भाग लिया। सोनिया ने 13 से 15 वर्ष आयु वर्ग की जूनियर कैटेगरी में हिस्सा लिया, जिसमें 12 से 15 प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा थी। अपनी असाधारण प्रतिभा और मेहनत के दम पर सोनिया ने यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। हमारे लिए यह और भी गर्व का क्षण है कि सोनिया दीक्षित का चयन राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप के लिए हुआ है। उन्होंने राज्य स्तर पर अपनी सफलता से न केवल स्कूल बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

स्कूल की प्रधानाचार्या निधि गौड़ ने सोनिया को उनकी इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उनका कहना है कि सोनिया ने न केवल स्कूल का नाम रोशन किया है, बल्कि अपनी मेहनत और समर्पण से अन्य छात्रों के लिए एक प्रेरणा भी स्थापित की है। हम सोनिया को इस अभूतपूर्व सफलता के लिए हार्दिक बधाई देते हैं और राष्ट्रीय स्तर पर उनकी आगामी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना करते हैं।प

Post a Comment

Previous Post Next Post