रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कार्यवाहक जिला अध्यक्ष विनीत त्यागी ने कार्यक्रम का संचालन किया और सोनिया गांधी के त्याग और बलिदान को याद किया।
इस शिविर में जिला अध्यक्ष विनीत त्यागी की पत्नी श्रीमती गोल्डी त्यागी सहित कई अन्य वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। डीएस चैरिटेबल ब्लड सेंटर द्वारा आयोजित इस शिविर में लगभग 66 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी, प्रदेश महासचिव बिजेंद्र यादव, संजीव शर्मा, राजेंद्र शर्मा, राजाराम भारती सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।