गाजियाबाद के अजय प्रमुख ने दिल्ली स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स मीट में जीता गोल्ड मेडल





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- अजय प्रमुख ने दिल्ली स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स मीट 2024 में 55 प्लस पुरुष वर्ग में रेस वॉक (पैद-ल चाल) 5000 मीटर में गोल्ड मेडल जीता। यह चैंपियनशिप जवाहरलाल नेहरू स्टेटेडियम, दिल्ली में आयोजित की गई थी।

अजय प्रमुख ने 34 मिनट में 5000 मीटर की दूरी तय की और पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा, मास्टर एथलीट एसोसिएशन गाजियाबाद के सचिव लिखी राम चौधरी ने 65 प्लस पुरुष वर्ग में हैमर थ्रो में पहला स्थान और भाला फेंक, डिस्कस थ्रो में तीसरा स्थान हासिल किया।

दोनों प्रतियोगियों को नेशनल मास्टर एथलीट चैंपियनशिप, बेंगलुरु के लिए चुना गया है। यह उपलब्धि गाजियाबाद के लिए गर्व की बात है और अजय प्रमुख और लिखी राम चौधरी की मेहनत और समर्पण को दर्शाती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post