समाजवादी पार्टी महिला सभा की संयुक्त बैठक में महिलाओं को सशक्तिकरण का संदेश





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित महिला सभा की संयुक्त बैठक में मधु चौधरी प्रदेश महासचिव महिला सभा और राज देवी चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष महिला सभा ने महिलाओं को सशक्तिकरण का संदेश दिया।

बैठक में दुर्गेश चौधरी जिला अध्यक्ष महिला सभा और किरण कालिया महानगर अध्यक्ष महिला सभा ने महिलाओं को आगामी 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी को वोट देने और महिलाओं के सम्मान में हुए अत्याचारों के खिलाफ लोगों को जागृत करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रिया सिंह को शहर विधानसभा अध्यक्ष महिला सभा के रूप में नियुक्त किया गया। बैठक में अनीता चौधरी, गायत्री देवी, संगीता रोजी, सुनीता शर्मा, मालती चौहान, गायत्री राघव, सायरा सैफी, अनीता सिंह, राजवती, ममता, इंदिरा सिंह, अंजना, प्रेमी और पवित्र देवी सहित कई अन्य महिला नेताओं ने भाग लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post