भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष बलप्रीत सिंह ने रोजबैल पब्लिक स्कूल में वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान कार्ड कैंप लगवाया


◼️सभी 20 मंडलों में कैंप लगवाकर बलप्रीत सिंह 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गो के निशुलक आयुष्मान कार्ड बनवाएंगे



रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष व रोजबैल पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर सरदार बलप्रीत सिंह जहां एक और पार्टी को मजबूत करने का कार्य दिन रात कर रहे हैं, वहीं समाज सेवा में भी वे आगे रहते हैं। शनिवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 70 वर्ष से आयु के बुजुर्गो के लिए शुरू की गई आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए स्कूल में कैंप लगवाया। 

लाईनपार क्षेत्र में बुजुर्गो के लिए यह पहला निशुल्क आयुष्मान कार्ड था, जिसका लाभ उठाने के लिए बडी संख्या में बुजुर्ग आए। कैंप में 100 से अधिक बुजुर्गो के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। सरदार बलप्रीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सरकार के हर वर्ग के कल्याण की योजनाएं चला रही हैं, जिनका लाभ करोडों लोगों को मिल रहा है। 

70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को 5 लाख तक की चिकित्सा सुविधा निशुल्क मिल सके, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान कार्ड योजना शुरू की है। लाईनपार क्षेत्र के बुजुर्गो को इस योजना का लाभ मिल सके, इसके लिए पार्टी के महानगर अध्यक्ष व विधायक संजीव शर्मा के दिशा-निर्देशन में शनिवार को लाईनपार क्षेत्र में पहला निशुल्क कैंप लगाया, जिसमें पूरे लाईनपार क्षेत्र से बुजुुर्ग पहुंचे और केैंप का लाभ उठाते हुए सैकडों बुजुर्गो ने वरिष्ठ नागरिक अयुष्मान कार्ड बनवाया। 

सरदार बलप्रीत सिंह ने कहा कि वे सभी 20 मेंडलों में यह कैंप लगवाएंगं ताकि बुजुर्गों को इस योजना का लाभ मिल सकें।

Post a Comment

Previous Post Next Post