जनता मांगे जवाब कब दोगे हिसाब: योगी सरकार की विफलताओं पर कांग्रेस का प्रहार




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनीत त्यागी ने की। इस अवसर पर, कांग्रेस नेताओं ने योगी सरकार की विफलताओं पर जमकर हमला बोला।

कुछ मुख्य बिंदु जिन पर कांग्रेस ने योगी सरकार को घेरा:

- बिजली कंपनियों का निजीकरण: कांग्रेस ने आरोप लगाया कि योगी सरकार बिजली कंपनियों को निजी हाथों में सौंपने की साजिश रच रही है।
- प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था: कांग्रेस ने कहा कि योगी सरकार के शासन में प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है।
- प्राथमिक विद्यालयों में गर्म कपड़ों का वितरण नहीं: कांग्रेस ने आरोप लगाया कि योगी सरकार ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को ठंड रोकने के लिए गर्म कपड़ों का वितरण नहीं किया है।
- सरकारी टेंडर गुजराती को देने के संदर्भ में: कांग्रेस ने आरोप लगाया कि योगी सरकार सभी सरकारी टेंडर गुजराती को दे रही है, जो कि प्रदेश के लोगों के साथ अन्याय है।

इस अवसर पर, प्रदेश महासचिव बिजेंद्र यादव, विनय कुमार त्यागी, राजकुमार गहलोत, राजेंद्र शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, ब्रह्मदत्त दुबे, शमसुद्दीन, सुरेंद्र शर्मा, और उदय सिंह पाल सहित कई कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post