रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- कलेक्ट्रेट परिसर, एडीएम ई कार्यालय में जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में नगर निकाय उपनिर्वाचन वार्ड 19 व 21 में प्रयोग होने वाली ईवीएम का प्रत्याशियों/राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों और निर्वाचन अधिकारियों की उपस्थिति में रेंडमाइजेशन किया गया।
रेंडमाइजेशन के दौरान भाजपा, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बसपा और आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के प्रतिनिधि/प्रत्याशियों सहित अपर जिलाधिकारी प्रशासन, जिला सूचना अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी, सहायक चकबंदी अधिकारी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।