सेंटर पर आने वाली महिलाओं की नियमित काउंसिलिंग की जाएं: मंत्री प्रतिभा शुक्ला





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- मंत्री प्रतिभा शुक्ला, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनपद गाजियाबाद के वन स्टॉप सेंटर यूनिट 1 संजय नगर गाजियाबाद का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय मंत्री द्वारा सेंटर की कार्यप्रणाली और प्राप्त केसों की समीक्षा की गई। 

मंत्री द्वारा सेंटर मैनेजर को निर्देश दिये कि सेंटर पर आने वाली महिलाओं की नियमित काउंसिलिंग किए जाने के निर्देश दिए गए साथ ही पुलिस विभाग का सहयोग लेते हुए महिलाओं को उनके घर में ही आवासित कराया जाए। मंत्री द्वारा निर्देश दिए गए कि जनपद के सभी स्कूलों/विद्यालयों में विभाग की योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाए। 
निरीक्षण के समय मनोज कुमार जिला प्रोबेशन अधिकारी, सागर श्रीवास्तव संरक्षण अधिकारी, प्रीति मालिक सेंटर मैनेजर व अन्य स्टाफ उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post