देश के उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव से जाट समाज नाराज: धर्मवीर चौधरी


◼️अखिल भारतीय जाट फेडरेशन ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों की दोगली नीतियों का किया विरोध 



रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- अखिल भारतीय जाट फेडरेशन ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों की दोगली नीतियों का विरोध किया है। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मवीर बौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा पिछड़ी जातियों के खिलाफ काम किया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पिछड़ी जातियों को आरक्षण देने के लिए बनाई गई काका कालेकर समिति की रिपोर्ट को भी रद्दी की टोकरी में डालने का काम किया है। इसके अलावा, मण्डल कमीशन आयोग की सिफारिशों के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने वीपी सिंह सरकार को गिरा दिया था।

धर्मवीर चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की पिछड़ी जातियों के प्रति यह जहरीली मानसिकता आज देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के प्रति भी दिख रही है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों ने एक किसान और पिछड़ी जाति के बेटे के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर न सिर्फ जगदीप धनखड़ साहब का अपमान किया है, बल्कि पूरे किसान कमेरे पिछड़ें वर्गों का अपमान किया है।

अखिल भारतीय जाट फेडरेशन ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों की दोगली नीतियों का विरोध करने का फैसला किया है। फेडरेशन के सदस्य पूरे देश में इसका विरोध करेंगे और कांग्रेस की दोगली नीतियों को समाज के बीच घोर विरोध के साथ उजागर करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post