हरिद्वार के व्यापारियों द्वारा बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार के विरोध में बैठक का आयोजन





रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- हरिद्वार क्षेत्र के व्यापारियों ने बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के प्रति अत्याचार के खिलाफ विरोध प्रकट करते हुए बैठक आयोजित की। ज्वालापुर में आर्य नगर स्थित एक होटल में राष्ट्रीय व्यापार मंडल की बैठक में बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार का विरोध किया गया। इसके साथ ही मानवाधिकार मंच ने दस दिसंबर को ऋषिकुल में प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया। 

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि बांग्लादेश में हिन्दू समाज पर जो अत्याचार हो रहे हैं। उसको देख कर आत्मा हिल जाती है। महिलाओं पर बर्बरता की जा रही है। बांग्लादेश की सरकार और दुनिया के तमाम शान्ति संगठन हिन्दुओं पर होते अत्याचार देख रहे हैं लेकिन इसके खिलाफ आवाज नहीं उठा रहे हैं। 

कहा कि इस प्रकार की घटना से हिन्दू समाज को सबक़ लेना चाहिए और एक होकर विरोध करना चाहिए। दस दिसंबर को मानवाधिकार मंच आह्वान पर सभी को इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होना है। इस प्रकार की घटनाओं पर अब हिन्दू समाज चुप बैठने वाला नहीं है। हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का प्रत्येक व्यापारी वर्ग विरोध करेगा। हिंदुओं की आत्मरक्षा हेतु व्यापारी एकजुट होकर आंदोलन करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post