रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- कविनगर बी ब्लॉक पार्क में कवि नगर बी ब्लॉक रेजिडेंस एसोसिएशन द्वारा एक आयुष्मान कार्ड निशुल्क कैम्प का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन ललित जायसवाल और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सरदार एसपी सिंह ने किया। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष अजय गुप्ता, महासचिव अमित गुप्ता, उपाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, आमोद कालरा, आलोक सिंगल, एनएनएन राय सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
शिविर में 70 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों को आयुष्मान कार्ड निशुल्क बनाए गए। इस शिविर में डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने आयुष्मान कार्ड बनवाकर लाभ उठाया। यह आयुष्मान कार्ड योजना गरीब और वंचित वर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत, लाभार्थियों को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवरेज प्रदान किया जाता है।