श्री ठाकुर द्वारा विद्यालय की छात्राएँ मंडल स्तर पर बनी पाइप बैण्ड विजेता,उत्तर प्रदेश का नाम किया रोशन





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाज़ियाबाद :- राज्य स्तर पर विजेता रही गाजियाबाद की श्री ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय की पाइप बैंड टीम ने मंडल स्तर पर भी अपना परचम लहराया।

लखनऊ के सेंट जोसेफ स्कूल में दो दिवसीय जोनल स्तरीय बैंड प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें कुल मिलाकर 801 प्रतिभागियो ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जल शक्ति मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार स्वतंत्र देव सिंह ने किया।

प्रतियोगिता को दो रूपों पाइप बैंड व ब्रास बैंड में चरणबद्ध किया गया।जिसमें पाइप बैंड की श्रेणी में राजस्थान,बिहार ,हरियाणा ,पंजाब ,लद्दाख ,दिल्ली ,उत्तराखंड आदि राज्यो की टीमों ने प्रतिभाग किया।जिसमें उत्तर प्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए श्री ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय गाज़ियाबाद की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान की ट्रॉफी अपने नाम की और मंडल स्तर पर उत्तर प्रदेश राज्य का नाम रोशन किया। साथ ही राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालीफाई किया। 

द्वितीय स्थान पर हिसार राजस्थान, तृतीय स्थान पर पटियाला पंजाब रहे। विजेता छात्राओ और अध्यापिकाओं का विद्यालय में ज़ोरदार स्वागत किया गया। विद्यालय के प्रबंधक अजय गोयल व प्रधानाचार्य पूनम शर्मा ने सभी को बहुत बहुत बधाई दी और आगे होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post