समय के साथ खुद को बदलें: श्रद्धेय महाराजश्री


◼️"श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेवाय"
◼️राजनेता एवं सन्तों से शोभा बढ़ा भक्ति सत्संग का 
◼️गाजियाबाद सत्संग का तीसरा दिवस हुआ सम्पन्न



रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाज़ियाबाद :- उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित एक प्रमुख शहर गाजियाबाद के विश्व जागृति मिशन मण्डल द्वारा आयोजित चार दिवसीय विराट भक्ति सत्संग महोत्सव में आज उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री नरेन्द्र कश्यप, लोनी के ऊर्जावान विधायक नन्द किशोर, दूधेश्वर महादेव मंदिर के महंत नारायण गिरी जी महाराज वं क्लिक पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सत्संग महोत्सव में आकर पूज्य महाराजश्री से आशीर्वाद लिए और सत्संग श्रवण किए।

पूज्य महाराजश्री ने कहा कि जीवन लगातार नदी की प्रवाह की तरह बह रहा है, जो जल बह गया वह वापस नहीं आता। जो बीत गए, वह बीत गए। अब कुछ नया सोचने का समय आ गया है। जीवन का समय बेहद कीमती है। रिश्ता कीमती है लेकिन खो जाए तब पता चलता है कि कितना कीमती था।

 
मनुष्य का देह मिलना आसान नहीं होता है, यही सही समय और सही मौका है, खुद को बदल सकते हैं। परमात्मा के साथ अपना संबंध जोड़िए, परमात्मा दयानिधान, कृपानिधान और संकटमोचक है।

पूज्य श्री सुधांशु जी महाराज ने आए हुए सभी अतिथियों का हार्दिक शुभकामनाएं और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए उनका अभिनन्दन किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post