पांचवें अतुल मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन दो मैच खेले गए





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- प्रताप विहार स्थित न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल प्रताप विहार में पांॅचवां अतुल मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट बुधवार से शुरू हो गया। टूर्नामेंट के पहले दिन दो मैच खेले गए।  टूर्नामेंट का उदघाटन मुख्य अतिथि वरूण गौड व स्कूल की निदेशक मुनीष अग्रवाल नेू किया। स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य रूचि गुप्ता ने बताया कि तीन नॉंक आउट मुकाबले होंगे। दो लीग मैच बुधवार को खेले गए। गुरूवार को एक लीग मैव सेमी फाइनल खेले जाएंगे और फाइनल शुक्रवार को खेला जाएगा। 

बुधवार को पहला मैच गुरूकुल द स्कूल तथा भागीरथ पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया भागीरथ पब्लिक स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में हुए 60 रन बनाये। गुरूकुल द स्कूल ने भी 8 ओवर में 60 रन बनाए। मैच टाई होने पर सुपर ओवर का सहारा लिया गया जिसमें गुरूकुल द स्कूल ने बाजी मारी। मैन ऑफ द मैच गुरूकुल द स्कूल कें विवान रहे। दूसरा मैच विशाल इन्टरनेशनल स्कूल तथा महर्षि दयानंद विद्यापीठ स्कूल के बीच खेला गया जिसमें विशाल इन्टरनेशनल स्कूल विजयी रहा। मैन ऑंफ द मैच विशाल इन्टरनेशनल स्कूल के रणधीर रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post