एनएलसीसी ने नवाब इलेविन को 49 रन से मात दी





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- वी के टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में एनएलसीसी ने शानदार जीत दर्ज की। टीम ने नवाब इलेविन को 49 रन से मात दी। राजनगर एक्सटेंशन स्थित वी के क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस एनएलसीसी के कप्तान सुशील जैन ने जीता व पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने बिलाल चौधरी के 56 गेंद पर 10 चौकों व 9 छक्कों की मदद से बनाए 115 रन की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 245 रन का विशाल स्कोर टांग दिया। मोमीन चौधरी ने 16 गेंद पर नाबाद 39 रन की पारी खेली। 

शिखर धवन ने 31 रन का योगदान दिया। अश्वनी सिंह, अभिषेक चक्रवर्ती, संजीव जैन व तन्मय खुराना ने एक-एक विकेट लिया। 246 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नवाब इलेविन 17.2 ओवर में 196 रन पर आउट हो गई। सुशील जैन ने नकुल पंडित को पहले ही ओवर में आउट कर टीम को झटका दिया। राजकुमार बिश्नोई ने 28 गेंद पर 63 रन की पारी खेली। राकेश ने 49 रन, हिमांशु पांडे ने 22 रन व जग सिंह ने 21 रन का योगदान दिया। सुमित राणा ने 3, नवनीत वर्मा ने 2 व सुशील जैन ने एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बिलाल चौधरी को दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post