रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद की सबसे पुरानी और प्रसिद्ध श्री कृष्ण गौशाला में हाल ही में नए पदाधिकारियों का निर्वाचन संपन्न हुआ। इस गौशाला में लगभग 2000 गायों की सेवा और देखभाल की जाती है, जो समाज के सहयोग से गौसेवा की दृष्टि से किया जाता है। गौशाला के लगभग 2000 सदस्यों ने गत सप्ताह आपस में मिल-बैठकर पूर्ण सौहार्द से संस्था के 12 पदाधिकारियों को आपसी सहमति से निर्विरोध चुन लिया। नए पदाधिकारियों में वेदप्रकाश बंसल अध्यक्ष, रमेश मंगल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, देवेंद्र अग्रवाल महामंत्री, एक-एक उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री, कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष, चार उपमंत्री और उपेंद्र गोयल प्रचार मंत्री के दायित्व पर निर्वाचित हुए हैं।
इस गौशाला की स्थापना लगभग 110 वर्ष पूर्व हुई थी और तब से यह समाज के लिए एक महत्वपूर्ण संस्था के रूप में कार्य कर रही है। गौशाला के साथ नगर के अनेक गणमान्य व्यक्ति स्वतः प्रेरणा से तन, मन, धन से जुटे रहते हैं। इस अवसर पर गौशाला के पदाधिकारियों ने कहा कि वे गौसेवा कार्य में और भी अधिक समर्पित होकर कार्य करेंगे और समाज के लिए एक आदर्श संस्था के रूप में कार्य करेंगे।