रिपोर्ट :- विकास शर्मा
हरिद्वार :- पौराणिक तीर्थ स्थल मनसा देवी व चंडी देवी रोपवे वार्षिक मेंटेनेंस हेतु मनसा देवी आज 2 दिसंबर से 7 दिसंबर, मां चंडी देवी आगामी 9 दिसंबर से 14 दिसंबर तक रोपवे संचालक कंपनी उषा ब्रेकअप द्वारा इन तिथियां में संचालन बंद किया गया है। इन तिथियां में अवरुद्ध होने से माता के भक्तो को थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ेगा।
हरिद्वार के पौराणिक तीर्थ स्थलों में मां मनसा देवी और चंडी देवी पर सैकड़ो भक्तों द्वारा प्रतिदिन दर्शन किए जाते हैं। इन प्रसिद्ध सिद्ध पीठो पर वर्ष भर दर्शन हेतु भक्तों का तांता लगा रहता है। इस संबंध में रोपवे संचालक कंपनी के महाप्रबंधक मनोज डोभाल ने जानकारी देते हुए बताया की प्रतिवर्ष यात्रियों की सुरक्षा हेतु रोपवे का मेंटेनेंस कार्य किया जाता है। मनसा देवी 2 से 7 दिसंबर तथा चंडी देवी 9 से 14 दिसंबर तक रोपवे संचालन कंपनी उषा ब्रेको द्वारा इन तिथियां में मेंटेनेंस का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने उक्त तिथियां में रोपवे संचालन न होने के कारण यात्रियों को होने वाली असुविधा हेतु खेद प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। ऐसे में चलने में असमर्थ बुजुर्ग यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।