पार्टी कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताक़त है: सरदार एसपी सिंह





रिपोर्ट :- अजय रावत 

ग़ाज़ियाबाद - भाजपा का कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताक़त है, यह बात यहाँ चिरंजीव विहार, चांसलर क्लब में कविनगर मंडल की संगठन पर्व कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि व पूर्व महानगर संयोजक सरदार एस पी सिंह ने कही। श्री सिंह ने कहा कि संगठन के चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सहभागिता करनी चाहिए। बैठक को पार्षद मनोज त्यागी, अमित त्यागी व पवन गौतम ने भी सम्बोधित किया। संचालन व अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राहुल तोमर ने की तथा श्रीमती कविता सिरोही ने सभी का आभार व्यक्त किया। 

बैठक में राहुल तोमर, अशोक राव, कुमारपाल चौधरी कैलाश सिंह परिहार, रामपाल सिंह पार्षद मनोज त्यागी, पार्षद अमित त्यागी, पार्षद पवन गौतम, दुष्यंत पुंडीर, सेक्टर संयोजक हिमांशु मित्तल, ललित शर्मा, मनोज तिवारी, संजीव चौधरी, अर्चना सिंह, कविता सिरोही, रीता सिंह, रजनी तोमर, प्रमोद सिंह, हेमलता चौधरी, अजय गुप्ता, परमजीत सिंह पम्मी, अमोद कालरा, श्री भगवान छलेरिया, संजीव चौधरी सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post