गाज़ियाबाद में भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा की जीत पर जश्न





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- 20 नवम्बर को शहर सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा ने जीत दर्ज की। 25 राउंड हुई मतगणना में संजीव शर्मा शुरू से ही बढ़त बनाकर चल रहे थे। 70 हजार मतों विजय होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव कार्यालय पर संजीव शर्मा का जोरदार स्वागत किया।

विकास का पहिया संजीव भैया जैसे नारे लगाकर कार्यकर्ता संजीव शर्मा को जीत की बधाई दे रहे है। संजीव शर्मा की विजय होने पर राम भजनों पर महिला कार्यकर्ता झूमती नजर आईं। इस दौरान चुनाव कार्यालय पर आतिशबाजी कर भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा की जीत का जश्न मनाया।

विजय होने पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संजीव शर्मा ने शहर की जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सहयोगी दलों का आभार जताया। संजीव शर्मा ने कहा शहर की जनता जो विश्वास मुझपर जताया है मैं उसपर खरा उतरूंगा। जो वादे चुनाव प्रचार के दौरान मैने आपसे किए उनको पूरा करने का काम करूंगा। उन्होंने कहा मुझे दो साल के पांच साल का कार्य करना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post