रिपोर्ट :- अजय रावत
गाज़ियाबाद :- कांग्रेस पार्टी के लिए एक ऐतिहासिक दिन है, जिसमें राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने वायनाड से सांसद के रूप में जीत हासिल की है। गाज़ियाबाद जिला अध्यक्ष विनीत त्यागी ने कहा कि यह जीत गरीब, मजदूर, किसान, छात्र और बेरोजगारों की आवाज को बुलंद करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
विनीत त्यागी ने आगे कहा कि गाज़ियाबाद उप चुनाव में गठबंधन के साथी सिंह राज जाटव की हार को स्वीकार करते हुए, हम सभी साथियों के साथ बैठकर समीक्षा करेंगे, ताकि आगे आने वाले समय में 2027 में यूपी में गठबंधन का झंडा फहराया जा सके।