रिपोर्ट :- अजय रावत
गाज़ियाबाद :- हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। इस जीत में जाटव समाज का भरपूर समर्थन मिला, जो विपक्ष के जाटव प्रत्याशी के बड़े-बड़े दावों को धराशाही कर दिया।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सदस्य अशोक संत ने कहा कि जाटव समाज ने भाजपा को वोट देकर यह साबित कर दिया कि जाटव राष्ट्रवादी था और रहेगा। उन्होंने कहा कि जाटव समाज मोदी और योगी की नीतियों से प्रभावित है और भाजपा को अपना हितेषी मानता है।
अशोक संत ने आगे कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब का अपमान किया है, जिसके कारण अनुसूचित जाति कांग्रेस से विमुख हो चुकी है। उन्होंने कहा कि बसपा की विचारधारा वंचितों के खिलाफ है, जिसके कारण अनुसूचित वर्ग ने बसपा को सेवानिवृत कर दिया है।
अशोक संत ने कहा कि अगर जाटव समाज को सत्ता में हिस्सेदारी चाहिए, तो उन्हें भाजपा से जुड़ना ही होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जाटव समाज के हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।