अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने विधायक संजीव शर्मा को सौंपा ज्ञापन




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में दीपक गर्ग संजय गुप्ता, अनिल गर्ग, अमन शिशौदिया, सोनू सैनी, संजय अरोड़ा, ललित कुमार, विवेक बंसल, जगमोहन आदि ने विधायक संजीव शर्मा को ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री के नाम दिये गये इस ज्ञापन में प्रदेश में व्यापारियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण से संबंधित मांगे रखी गई। 

ज्ञापन में कहा गया व्यापारियों एवं उनके परिवार को दस लाख रुपये तक की कैसलेस स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जाए ताकि आपातकालीन परिस्थिति में उनको आर्थिक संकट का सामना ना करना पड़े। मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना में सहायता राशि दस लाख रुपये से बढ़ाकर बीस लाख करने की मांग की गई। आगजनी, प्राकृतिक आपदा आदि से होने वाले नुकसान पर पंजीकरण की अनिवार्यता समाप्त की जाए। विधान परिषद में स्नातक एवं शिक्षक की तरह व्यापारी प्रतिनिधियों को स्थान देने की मांग की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post