देवभूमि उत्तराखंड में भूकंप आने का सिलसिला जारी, ‌ चमोली जिले में 4.1 तीव्रता भूकंप‌ के झटके




रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- देवभूमि उत्तराखंड में भूकंप आने का सिलसिला जारी है।उत्तराखंड में बुधवार सुबह भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। दोनों भूकंप चमोली जिले में आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, पहला भूकंप सुबह 10 बजकर 21 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी। इसका केंद्र जोशीमठ से 19 किलोमीटर दक्षिण में रहा।

पहले भूकंप के करीब आधे घंटे बाद सुबह 10 बजकर 52 मिनट पर चमोली में दोबारा धरती कांपी। इस बार भूकंप की तीव्रता 2.8 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई। इसकी गहराई पांच किलोमीटर थी। दूसरे भूकंप का केंद्र जोशीमठ से 24 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में बताया गया है। उत्तराखंड में विगत कुछ महीनो में भूकंप आने का सिलसिला जारी है। उत्तराखंड में ‌कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। इससे पहले बागेश्वर में भी 2.8 तीव्रता का भूकंप आया था। 

इससे ‌ पूर्व भी 6 अक्टूबर को चमोली में 4.9 तीव्रता का भूकंप आया था। जिसके झटके दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, भूकंप रात 10:23 बजे आया था. इसका केंद्र उत्तराखंड के चमोली जिले में जमीन से 13 किलोमीटर की गहराई पर था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार चमोली में आए हुए इन भूकंप से कोई जान माल की हानि खबर नहीं है।

Post a Comment

Previous Post Next Post