सरदार बलप्रीत सिंह ने श्रीचंद शर्मा व दिनेश कुमार गोयल को ऐतिहासिक जीत की बधाई दी


◼️जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है

◼️एमएलसी चुनाव के शहर विधानसभा संयोजक सरदार बलप्रीत सिंह के नेतृत्व में विजयनगर के बूथ संख्या 80 व 81 पर 65 प्रतिशत मतदान हुआ था



रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह ने एमएलसी चुनाव में मेरठ खंड की शिक्षक सीट पर श्रीचंद शर्मा व स्नातक सीट पर दिनेश कुमार गोयल की शानदार जीत के लिए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने दोनों सीटों पर भाजपा को विजयी बनाने के लिए शिक्षक वर्ग व स्नातक वर्ग का आभार भी व्यक्त किया। सरदार बलप्रीत सिंह एमलसी चुनाव के लिए शहर विधाानसभा संयाजक थे और उन्होंने भाजपा को विजयी बनाने के लिए दिन-रात एक कर दिया था। 

विजयनगर में बूथ नंबर 80 व 81 में उनके नेतृत्व में 65 प्रतिशत  मतदान हुआ और शिक्षकों ने उनके आहवान पर भाजपा को विजयी बनाने का कार्य किया। सरदार बलप्रीत सिंह ने कहा कि शिक्षक सीट पर श्रीचंद शर्मा व स्नातक सीट पर दिनेश कुमार गोयल की लगातार दूसरी बार एतिहासिक जीत ने यह साबित कर दिया है कि सिर्फ भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, सभी वर्गो को साथ लेकर चलती है और जिसका एकमात्र उददेश्य जनता की सेवा करना है। सरदार बलप्रीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विश्वास व सबका विकास का जो मंत्र दिया, उसने देश का कायाकल्प कर दिया। 

हमारा देश कल तक हर क्षेत्र में दूसरे देशों पर निर्भर था, मगर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर आत्मनिर्भर व विकसित भारत की ओर तेजी से कदम आगे बढा रहा है। वर्ष 2047 से पहले ही विकसित भारत का सपना साकार होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज उत्तर प्रदेश भी विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। 

श्रीचंद शर्मा ने पहले कार्यकाल में शिक्षकों की समस्याओं का समाधान कराने के साथ उनको मान-सम्मान दिलाने का कार्य किया, उसी के चलते मेरठ मंडल के शिक्षकों ने उन्हें लगातार दूसरी बार ऐतिहासिक जीत दिलाई। दिनेश कुमार गोयल ने भी स्नातक वर्ग की समस्याओं को समाधान कराया और जनता ने उन्हें भी लगातार दूसरी बार ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post