बिंदास पलटन पीपीएल सीजन वन के फाइनल में पहुंचीटीम ने सेमीफाइनल में द टायकूंस को 11 रन से हराया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- पीपीएल सीजन वन का पहला सेमीफाइनल बिंदास पलटन व द टायकूंस के बीच खेला गया। सेमीफाइनल में 11 रन की जीत के साथ ही बिंदास पलटन ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए सेमीफाइनल में टॉस जीतकर बिंदास पलटन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 163 रन बनाए। विक्रांत ने 54 गेंद पर 81 रन की पारी खेली। उन्होंने 8 चौके व 1 छक्का लगाया। धीरज त्यागी ने 26 व श्याम बिहारी शरण ने 22 रन का योगदान दिया। 

द टायकूंस के गेंदबाज कप्तान सैयद मंसूर अली रिजवी ने 4 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट लिए। 164 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए द टायकूस 19.2 ओवर में 152 रन बनाकर आउट हो गया। कुमार संदीप ने सबसे अधिक 31 रन बनाए। पंकज कुमार व सोनू ने 26-26 रन का योगदान दिया। बिंदास पलटन के चंदन चौधरी ने 2 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट लिए। मनोज ने 4 ओवर में 19 रन देकर व कप्तान वरूण मुदगल ने 2 ओवर में 25 रन देकर 2-2 विकेट लिए। प्लेअर ऑफ द मैच का पुरस्कार विक्रांत को दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post