रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- टीपीजी क्रिकेट अकैडमी ने 40 ओवर के मैच में एसकेआई की ए टीम को 68 रन से हरा दिया। टीपीजी क्रिकेट अकैडमी से जीत के लिए मिले 287 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एसकेआई की ए टीम 218 रन बनाकर आउट हो गई। राजनगर एक्सटेंशन स्थित लक्ष्य क्रिकेट ग्राउंड पर टीपीजी क्रिकेट अकैडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 7 विकेट पर 286 रन का विशाल स्कोर खडा किया। गर्व अवाना ने 34 गेंद पर 7 चौके व 6 छक्के लगाकर 74 रन बनाए। पार्थ गोस्वामी नेइ 54 गेंद पर 8 चौकों व 4 छक्कों की मदद से 66 रन की पारी खेली।
चौतन्य वधावन ने 56 रन का योगदान दिया। अनुराग ने 44 रन देकर व याुभ पांचसल ने 21 रन देकर 2-2 विकेट लिए। एसकेआई ए के ओपनर नैतिक ने 92 गेंद पर शानदार 97 रन की पारी खेली। उनके अलावा शुभ पांचाल ने 48 रन का योगदान दिया। टीम 37.4 ओवर में 218 रन पर सिमट गई। पार्थ गोस्वामी ने 39 रन देकर 3, चौतन्य वधावन ने 7 देकर व सार्थक शर्मा ने 24 रन देकर 2-2 विकेट लिए। बल्ले व गेंद से शानदार र्प्रदर्शन करने वाले पार्थ गोस्वामी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।