गोल्डन किंग ने पीपीएल सीजन वन के फाइनल में प्रवेश किया





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- गोल्डन किंग ने पीपीएल सीजन वन के फाइनल में प्रवेश कर लिया। राजनगर एक्सटेंशन स्थित गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए सेमीफाइनल में उसने टीम इन्विंसिबल को 5 विकेट से मात दी। टीम का अब फाइनल में बिंदास पलटन से मुकाबला होगा। सेमीफाइनल में टॉस जीतकर टीम इन्विंसिबल ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 179 रन बनाए। अभिषेक ने 47 गेंद पर 9 चौकों व 2 छक्कों की मदद से 78 रन की पारी खेली। अक्स वत्स ने 19 व प्रवीण त्यागी ने 15 रन का योगदान दिया। गोल्डन किंग के गेंदबाज लोकेश शर्मा ने 4 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट लिए। 

तरूण गुप्ता ने 27 रन देकर व आरिफ खान ने 2 ओवर में 21 रन देकर 2-2 विकेट लिए। गोल्डन किंग 19.3 ओवर में 5 विकेट पर 180 रन बनाकर 5 विकेट की जीत के साथ ही टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। कृष्ण त्यागी ने 48 गेंद पर 2 चौकों व 4 छक्कों की मदद संे 65 रन, सचिप सहलोत ने 35 गेंद पर 3 चौकाों व 3 छक्कों की मदद से 52 रन की पारी खेली। अमित सिवाच ने 24 गेंद पर 38 रन का योगदान दिया। टीम इन्विंसिबल की ओर से मनीष सिंह ने 4 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से कृष्ण त्यागी को सम्मानित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post