हरिद्वार जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‌प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शहादत दिवस व लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित‌ कर दी श्रद्धांजलि





रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- हरिद्वार नगरी में जिला महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शहादत दिवस और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को जिला महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से मायापुर स्थित कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

हरिद्वार मायापुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि इंदिरा गांधी का जीवन साहस और देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है। वहीं सरदार पटेल ने देश की रियासतों का एकीकरण कर राष्ट्रीय एकता को मजबूत आधार दिया। दोनों नेताओं का योगदान देश कभी नहीं भुला सकता।स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर और पूर्व अध्यक्ष ओपी चौहान ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनसेवा और संघर्ष के माध्यम से इन नेताओं के आदर्शों को आगे बढ़ाना चाहिए।

कांग्रेस कार्यालय में ‌ श्रद्धांजलि देने के अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष रचना शर्मा, राजीव भार्गव, हिमांशु राजपूत, पार्षद हिमांशु गुप्ता, वरिष्ठ नेता मुकुल जोशी, पार्षद सोहित सेठी ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में अशोक गुप्ता, लक्ष्मण हाण्डा, ओम मलिक, करन सिंह राणा और शुभम जोशी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post