सांसद अतुल गर्ग से मिले पिलखुवा चेयरमैन विभू बंसल, फैजाबाद एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- सांसद अतुल गर्ग से पिलखुवा वस्त्र व्यापारी संघ के समस्त पदाधिकारियों के साथ भेंट कर पिलखुवा रेलवे स्टेशन पर फैजाबाद एक्सप्रेस (14205/14206) के ठहराव हेतु प्रार्थना पत्र सौंपा एवं इस जनहित की मांग को शीघ्र पूरा कराने का विशेष आग्रह किया।

पिलखुवा चेयरमैन विभू बंसल ने बताया कि सांसद अतुल गर्ग ने आश्वस्त किया कि इस महत्वपूर्ण मांग को रेल मंत्रालय एवं संसद में प्रमुखता से उठाया जाएगा तथा इसके क्रियान्वयन हेतु हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि पिलखुवा के नागरिकों एवं व्यापारियों की सुविधा और क्षेत्र के विकास के लिए यह एक महत्वपूर्ण पहल है। हमें पूर्ण विश्वास है कि सामूहिक प्रयासों से इस मांग को पूरा कराने की दिशा में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post