कविनगर रामलीला मे विभिन्न स्थानो से आये व्यंजनो की धूम




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- श्री धार्मिक रामलीला समिति (पंजी.) कविनगर मे शनिवार को भी सम्पूर्ण रामलीला देखने वालो की भीड रही। बाडे मे बैठने के सभी स्थान खचाखच भरे रहे। आये हुए लोगो ने मेले मे विभिन्न प्रकार के व्यंजनो का जम कर लुफ्त उठाया। जिसमे आगरा के राम बाबू के पंराठे,पुरानी दिल्ली की मशहूर चाट,ब्रजवासी का दूध,रबडी,दाल-बाटी,बंटी चाप के भिन्न-भिन्न व्यंजन,पंछी कुल्फी वालो की तिल्ला कुल्फी,मूंग दाल चीला,अग्रवाल कैटर्स की मारवाड़ी थाली,राजस्थानी रेस्टोरेंट की प्याज कचौरी,मिर्ची बडा और सीता रसोई की 50/- रु की थाली की धूम रही।मैदान के मध्य मे फव्वारे के बीच महाकाल का प्रतिरूप एवं रामलीला मंचन देखने जाने के लिए बाडे मे बना राम सेतु मार्ग भी आकर्षण का केन्द्र रहा।
पार्किंग की समस्या को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस गाजियाबाद एंव श्री धार्मिक रामलीला समिति पंजीकृत कविनगर के संयुक्त प्रयास से कलेक्ट्रेट परिसर मे स्थित मल्टीलेवल पार्किंग आज से आम जनता के लिए सायं 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक खोल दी गई। कल से पार्किंग टिकट धारको के लिए पार्किंग स्थल से रामलीला मैदान गेट नं 1 तक आने जाने के लिए ई रिक्शा का संचालन रामलीला समिति की ओर से निशुल्क किया जायेगा।

इस अवसर पर समिति के का.अध्यक्ष विपुल कुमार शर्मा एवं का.महामंत्री पवन गुप्ता ने बताया कि समिति के इस प्रयास से कविनगर रामलीला मैदान के आसपास रहने वाले लोगो को कुछ राहत अवश्य मिलेगी। मेले मे उपाध्यक्ष अजय जैन,विनय जिन्दल,मुकेश सिंघल,सचिन कुमार,कुंवर सिंह,जतिन,दीपक,सम्यक जैन,विकास शर्मा आदि अन्य कार्यकारिणी सदस्य,मनोनीत सदस्य एवं सहयोगी सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post