अत्यधिक वर्षा के बावजूद मेला पूर्ण रूप से संचालित




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाज़ियाबाद :- आज दिन मे हुई अत्यधिक और निरंतर वर्षा के बावजूद श्री धार्मिक रामलीला समिति (पंजी.) कविनगर के का.अध्यक्ष विपुल कुमार शर्मा का.महामंत्री पवन गुप्ता के दिशा निर्देश एवं कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों और समिति के प्रति निष्ठा से कविनगर रामलीला मेले का संचालन पूर्णरूप से सफलतापूर्वक किया गया। जिसमे कविनगर पार्षद शिवम शर्मा एवं नगर निगम की टीम का भी अभूतपूर्व योगदान शामिल है।

वर्षा रुकने के तुरंत बाद से ही समिति के सभी पदाधिकारी,कार्यकारिणी सदस्य, मनोनीत सदस्य एवं सेवादार ग्राउंड में डटे रहे।जलभराव को रोकने,बिजली व्यवस्था को सुरक्षितरखने,दर्शको के बैठने और आवागमन की समुचित व्यवस्था करने में समिति जुटी रही। 

समिति की तत्परता के कारण ही विकट मौसम के बावजूद मेले में आए हुए जनमानस को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी गई और मेला सुचारू रूप से देर रात्रि तक चलता रहा।तय समय से रामलीला का मंचन माँ दुर्गा की आरती से प्रारम्भ हुआ लेकिन दिन मे हुई अत्यधिक वर्षा के कारण लाईट,साउंड सिस्टम और विद्युत उपकरणों में कुछ तकनीकी बाधाएँ उत्पन्न हो गईं। 

कलाकारों और दर्शकों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए समिति ने आज के लिए निर्धारित रामलीला मंचन को स्थगित करने का निर्णय लिया।समिति ने दर्शको को आश्वस्त किया है कि कल रामलीला का मंचन निर्धारित समय पर प्रारंभ किया जाएगा। समिति वर्षा के बावजूद मेला परिसर में पधारे सभी रामभक्तों का हृदय से आभार व्यक्त करती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post