टायरंट को 61 रन से हराकर गोल्डन किंग सेमीफाइनल में पहुंचा




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- गोल्डन किंग ने राजनगर एक्सटेंशन स्थित गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे पीपीएल सीजन वन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। टीम ने क्वार्टर फाइनल में टायरंट पर 61 रन से जीत दर्ज की। गोल्डन किंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की व 20 ओवर में 6 विकेट पर 162 रन बनाए। कृष्ण त्यागी ने 52 गेंद पर 5 चौकों व 2 छक्कों की मदद से 67 रन की पारी खेली। अमित सिवाच ने 19 गेंद पर 39 रन बनाए जिसमें 2 चौके व 3 छक्के शामिल रहे। हमर सिंह ने 30 रन का योगदान दिया। 

 टायरंट के गेंदबाज विवेक शर्मा ने 3 ओवर में 21 रन देकर 2 व सुमित चौधरी ने 3 ओवर में 29 रन देकर 2-2 विकेट लिए। 163 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टायरंट की टीम 15.5 ओवर में 101 रन बनाकर आउट हो गई। सुतिम सेठ 37 रन व निशंात 14 रन ही दहाई के आंकडे को छू पाए। गोल्डन किंग की ओर से निशांत चौधरी ने 3 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए। मोहम्मद आरिफ ने 2 ओवर में 15 रन देकर 3 बल्लेबाजों को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार कृष्ण त्यागी को दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post