रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- समाजसेवी एवं सपा के प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग से विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें आगामी भव्य कार्यक्रमों के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर आयोजकों ने अभिषेक गर्ग का बुके (फूलों का गुलदस्ता) भेंट कर तथा पीला पटका पहनाकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
भेंट के दौरान 'श्री खाटू श्याम के लाडले परिवार समिति (रजि.)' के प्रतिनिधियों ने प्रदेश सचिव को 11 सितम्बर 2026 (सायं 6 बजे से) आयोजित होने वाले 'जलसा साँवरे का' भजन संध्या व धार्मिक कार्यक्रम का सस्नेह निमंत्रण पत्र सौंपा।
इसके साथ ही 'भारती सेवा समिति (रजि.)' एवं 'श्री गणेश मराठा मंडल' के पदाधिकारियों ने भी अभिषेक गर्ग को 14 सितम्बर से 20 सितम्बर 2026 तक श्री कैलाश राम मन्दिर (पक्की मोरी, डासना गेट, गाजियाबाद) में आयोजित होने वाले '27वें श्री गणेश महोत्सव' का निमंत्रण पत्र भेंट किया।
प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग ने सभी आयोजकों एवं समिति के सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए निमंत्रण सहर्ष स्वीकार किया तथा दोनों आयोजनों की सफलता के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संस्थाओं के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।