रोहित व विनीत श्रीवास्तव ने गाजियाबाद टाइटंस को आसान जीत दिलाई




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे लीजेंडस प्रीमियर लीग में गाजियाबाद टाइंटस ने गाजियाबाद सुपरकिंग्स को 6 विकेट से हराया। 180 रन का लक्ष्य टीम ने 4 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। गाजियाबाद टाइंटस ने टॉस जीतकर गाजियाबाद सुपरकिंग्स को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया, जिसने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 179 रन बनाए। राहुल चौहान ने 37 गेंद पर 74 रन की पारी खेली और 3 चौके व 8 छक्के लगाए। गौरव चौधरी ने 35 व डॉ निहित जैन ने 25 रन का योगदान दिया। 

निशांत ने 3, पुनीत कुमार व प्रवीण त्यागी ने 2-2 विकेट लिए। गाजियाबाद टाइंटस ने 14.5 ओवर में 4 विकेट पर 180 रन बनाकर मैच जीत लिया। रोहित ने 28 गेंद पर 6 चौकों व 7 छक्कों की मदद से 70 रन बनाए। विनीत श्रीवास्तव ने 33 गेंद पर 6 चौकों व 5 छक्कों की मदद से 67 रन की पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 46 गेंद में 113 रन की पार्टनरशिप की। सचिन सारस्वत ने 3 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार रोहित को दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post