रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित रेड एपल क्रिकेट गाउंड पर खेले जा रहे रेड एपल हॉट वेदर टी 20 कप में सनराइजर्स क्रिकेट क्लब व जीजी इलेविन के बीच लीग मैच खेला गया। मैच को सनराइजर्स क्रिकेट क्लब ने 105 रन से जीत लिया। सनराइजर्स क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की व 20 ओवर में 3 विकेट पर 231 रन का स्कोर खडा किया। मनमोहन ने 34 गेंद पर 6 चौकों व 8 छक्कों की मदद से 82 रन की पारी खेली। एसके युवी ने 32 गेंद पर 64 रन बनाए जिनमें 10 चौके व 2 छक्के शामिल थे। सुमित गोस्वामी ने 39 रन का योगदान दिया।
रजनीश ने 4 ओवर 27 रन देकर 2 विकेट लिए। 232 रन के विशाल लक्ष्य के दबाव से जीजी इलेविन के बल्लेबाज संभल नहीं पाए और पूरी टीम 16.4 ओवर में 126 रन पर ही आउट हो गई। संदीप सिंह ने 31 रन, अनमोल गर्ग ने 22 रन, मनीष शर्मा ने 17 रन व पंकज मलिक ने 16 रन का योगदान दिया। डॉ अनिरूद्ध लोचन ने 4 ओवर में 21 रन देकर, रिकी सैनी ने 3.4 ओवर में 28 रन देकर 3-3 विकेट लिए। मोहित शर्मा ने 4 ओवर में 31 रन देकर 2 बल्लेबाजों को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से मनमोहन को सम्मानित किया गया।