रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- लीजेंडस प्रीमियर लीग सीजन 2 के लीग मैच में गाजियाबाद टाइटंस को आसान जीत मिली। टीम ने गाजियाबाद नाइट्स 184 रन से रौंद दिया। गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में गाजियाबाद नाइट्स ने टॉस जीतकर गाजियाबाद टाइंटस को पहले बल्लेबाजी करने का निमत्रंण दिया, जिसने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 237 रन बना डाले। विनीत श्रीवास्तव ने 26 गेंद पर 5 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 53 रन की पारी खेली।
रोहित ने 22 गेंद पर 4 चौकों व 4 छक्कों की मदद से 47 रन व प्रवीण त्यागी ने 27 गेंद पर 4 चौकों व 2 छक्कों की मदद से 47 रन बनाए। अनिल शर्मा ने 32 रन का योगदान दिया। केशव चौहान ने 2 विकेट लिए। 238 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गाजियाबाद नाइट्स 11.1 ओवर में महज 53 रन पर ही ढेर हो गया। कप्तान जावेद खान ने सबसे अधिक 17 रन बनाए। गाजियाबाद टाइंटस के कप्तान अमल चौधरी ने 3 ओवर में 14 रन देकर व निशांत ने 3 ओवर में 17 रन देकर 3-3 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार निशांत को दिया गया।