वीनस क्रिकेट क्लब ने डॉ क्लब गाजियाबाद को हराया





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड पर चले रहे रड एपल बेस प्राइज टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का लीग मैच वीनस क्रिकेट क्लब व डॉ क्लब गाजियाबाद के बीच खेला गया। मैच को वीनस क्रिकेट क्लब ने आसानी से 8 विकेट से जीत लिया। मैच में डॉ क्लब गाजियाबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उसका यह निर्णय सही साबित नहीं हुआ और पूरी टीम 14.3 ओवर में 107 रन बनाकर आउट हो गई। 

तनिष्क तनूजा ने सबसे अधिक 34 रन बनाए। शिवम शुक्ला ने 19 व सौरभ सिंह ने 14 रन का योगदान दिया। अजीत व तुषार ने 3-3 विकेट लिए। वहीं अंकित त्यागी व हनी चौधरी को 2-2 विकेट मिले। वीनस क्रिकेट क्लब ने 12.1 ओवर में 2 विकेट पर 110 रन बनाकर मैच में मैच आसानी से 8 विकेट से जीत लिया। नवीन शर्मा ने 42 रन की पारी खेली। कप्तान अभिषेक चौधरी 34 रन बनाकर नॉट आउट रहे। शिवा त्यागी ने नाबाद 15 रन बनाए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार तुषार को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post