रिपोर्ट :- अजय रावत
गाज़ियाबाद :- ब्राह्मण समाज, संजय नगर द्वारा शिव मंदिर परिसर, भगवान परशुराम मंदिर, ए-ब्लॉक, संजय नगर में रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उमाकांत शर्मा ने की। बैठक में उपस्थित ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ जनों ने सर्वसम्मति से समाज सेवा के उद्देश्य से एक नए संगठन के गठन की घोषणा की। संगठन का नाम "ब्राह्मण जनकल्याण समिति" रखा गया।
समिति के मुख्य पदाधिकारियों में संस्थापक के रूप में अनिल कुमार कौशिक, मार्गदर्शक, अमर दत्त शर्मा, संरक्षक, आर.एस. शर्मा, उमाकांत शर्मा, बृजमोहन शर्मा मनोनीत किये गए। तथा सभा में उपस्थित ब्राह्मण समाज के सभी वरिष्ठ लोगों ने सर्वसम्मति से संस्था के अध्यक्ष के रूप में शिवेंद्र अवस्थी को मनोनीत किया। ब्राह्मण सभा के नवनियुक्त अध्यक्ष शिवेंद्र अवस्थी का सभी ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
सभी उपस्थित सदस्यों ने तय किया कि समिति का मुख्य उद्देश्य ब्राह्मण परिवारों की गरीब कन्याओं का विवाह करवाना, गरीब परिवारों का उत्थान करना, विधवा महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना तथा उन्हें स्वावलंबी बनाने हेतु सिलाई मशीन आदि वितरित करना है। ब्राह्मण सभा के नवनियुक्त अध्यक्ष शिवेंद्र अवस्थी ने सभी वरिष्ठ जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संस्था के हितों की रक्षा और उद्देश्य पूर्ति के साथ अपने समाज के सभी लोगों का सम्मान करते हुए, सभी को साथ लेकर चलेगें।
इस सभा में अनिल कुमार कौशिक, अमर दत्त शर्मा, आर.एस. शर्मा, उमाकांत शर्मा, शिवराजमोहन शर्मा, शिवेंद्र अवस्थी, महेंद्र प्रसाद शर्मा, परमेंद्र त्रिपाठी, कपिल वशिष्ठ (पूर्व पार्षद), सचिन शर्मा, योगेश शर्मा, रघुराज शर्मा पाराशर, विष्णु शर्मा, सुखवंत लाल शर्मा, संजय शर्मा, संजीव शर्मा, राहुल गोस्वामी, जे.पी. शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, पंकज शर्मा, आकाश तोमर, शिवम शर्मा, अमित शर्मा, आलोक शर्मा, अभिषेक शर्मा, हिमांशु शर्मा, राजेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, अशोक शर्मा, डॉ. गौरव कौशिक, गजेंद्र शर्मा, ब्रह्मकुमार दीक्षित, हरिओम शर्मा, रुपेश शर्मा, सौरभ दीक्षित, राधेश्याम शर्मा, विनीत शर्मा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभा के अंत में सभी ने समिति के उज्जवल भविष्य की कामना की और समाज सेवा के संकल्प को दोहराया।