रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- गोविंदपुरम उद्योग व्यापार मंडल के गठन की घोषणा महानगर अध्यक्ष गोपीचंद प्रधान, महामंत्री अशोक चावला, जिला महामंत्री राजदेव त्यागी एवं युवा महानगर अध्यक्ष विपिन गोयल द्वारा संयुक्त रूप से की गई। इस अवसर पर क्षेत्र के व्यापारियों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
महानगर अध्यक्ष गोपीचंद प्रधान ने कहा कि व्यापार मंडल सदैव व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए कार्य करता रहा है और आगे भी व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेगा। उन्होंने सभी व्यापारियों से संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
महामंत्री अशोक चावला ने कहा कि व्यापारियों को संगठित कर उनकी समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है। व्यापारियों के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए व्यापार मंडल निरंतर प्रयास करता रहेगा।
जिला महामंत्री राजदेव त्यागी ने कहा कि संगठन व्यापारियों और प्रशासन के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करेगा तथा क्षेत्र के विकास एवं व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।
युवा महानगर अध्यक्ष विपिन गोयल ने कहा कि युवा व्यापारियों को संगठन से जोड़कर उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा तथा व्यापार मंडल को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।
इस अवसर पर गोविंदपुरम उद्योग व्यापार मंडल में निम्नलिखित पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई
- चेयरमैन – हरिओम गर्ग
- अध्यक्ष – राजीव शर्मा
- वरिष्ठ उपाध्यक्ष – अनिल गर्ग
- उपाध्यक्ष – कुणाल गुप्ता
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे व्यापारियों के हित में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।