रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- प्रताप विहार स्थित न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में अतुल्य अन्तर-विद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 16 विद्यालयों के 250 छात्र-छात्राओ ने 14 विभिन्न प्रकार की प्रतिस्पर्धाओ में भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ स्कूल प्रधानाचार्या रूचि गुप्ता, स्कूल निदेशिका मुनीष अग्रवाल, निर्णायक मण्डल सदस्य नृत्य विषेषज्ञ धानी तोमर व गायन विषेषज्ञ दिनेश कुमार ने किया। सर्वप्रथम न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सभी प्रतिभागी विद्यालयों के छात्र-छात्राओ एवम् प्रतिनिधियांे हेतु स्वागत गायन का प्रदर्शन किया गया।
नर्सरी से यूकेजी स्तर के विद्यार्थियो के लिए फैंसी ड्रेस व थम्ब एण्ड पॉम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राइमरी विंग के लिए ‘वण्डर बॉक्स’ ‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’‘बिल्ड अ सिटी’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जूनियर विंग के लिए ‘फोक फ्यूजन’ ‘विजन 2040’ ‘ईको इफैक्ट’ तथा रिद्म ऑफ इंडिया एवम् सीनियर विंग के लिए ‘आर्टिस्ट रिफ्लैक्षन’ ‘फ्यूचरप्रेन्योर’ ‘इनस्टा रील चैलैन्ज’ इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
फोक फ्यूजन मे आधारशिला ग्लोबल स्कूल वसुंधरा, रिद्म ऑफ इंडिया मे महाराजा अग्रसेन स्कूल वसुंधरा, ईको इफैक्ट मे सनवैल इंटरनेशनल स्कूल इंदरापुरम, फैंसी ड्रेस मे एवरेस्ट पब्लिक स्कूल शालीमार गार्डन, आन लाइन क्विज मे दहरादून पब्लिक स्कूल गोविंदपुरम, विजन 2040 मे नहरू वर्ल्ड स्कूल शास्त्री नगर, बिल्ड-अ-सिटी मे न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल प्रताप विहार, ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनस्टा रील चैलैन्ज मे डी0ऐ0वी0 पब्लिक स्कूल प्रताप विहार, आर्टिस्ट रिफ्लैक्शन मे गुरूकुल द स्कूल, थम्ब एण्ड पॉम मे सैन्ट एन्ड्रयू वर्ल्ड स्कूल, बेस्ट आउट आफ वेस्ट मे न्यू रेनबो
पब्लिक स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।