रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- भाजपा की प्रदेश मंत्री महामेघा नागर के गाजियाबाद आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह के नेतृत्व में उनका स्वागत बुके देकर किया गया। सरदार बलप्रीत सिंह ने कहा कि भाजपा की प्रदेश मंत्री महामेघा नागर के साथ कई मुददों पर वार्ता भी हुई। महामेघा नागर से हुई भेंट प्रेरणादायक रही और उनके अनुभवों से काफी कुछ सीखने को मिला।