रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- भाजपा पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का बुधवार को गाजियाबाद में आगमन हुआ। उनका पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह ने विधायक संजीव शर्मा के नेतृत्व में उनका जोरदार स्वागत किया।
सरदार बलप्रीत सिंह ने कहा कि भाजपा पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर से इस दौरान संक्षिप्त वार्ता भी हुई। उनसे हुई मुलाकात बहुत ही प्रेरणादायक रही तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी की सेवा और अधिक गति से करने व भाजपा सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाकर उनका पात्र लोगों को लाभ दिलाने की नई उर्जा भी प्राप्त हुई।