आरएससीसी ने देसी बुल्स क्रिकेट क्लब को हराया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- रेड एपल हॉट वेदर टी 20 कप में आरएससीसी व देसी बुल्स क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। मैच में आरएससीसी 6 विकेट से विजयी रहा। रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का देसी बुल्स क्रिकेट क्लब का निर्णय सही साबित नहीं हुआ और टीम 18.5 ओवर में 119 रन पर आउट हो गई। 

देवेश मिश्रा ने 33 रन व विवेक सिंह ने 24 रन का योगदान दिया। आकाश प्रकाश, हर्ष निरवाल व हर्ष ने 3-3 विकेट लिए। आरएससीसी ने 14.4 ओवर में 4 विकेट पर 120 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया। निशांत चौधरी ने 38 रन बनाए। अंशु ने 2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार हर्ष निरवाल को दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post