टीपीजी क्रिकेट अकैडमी ने एसकेआई वाईएससी को हराया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित एसीई क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए 40 ओवर के मैच में टीपीजी क्रिकेट अकैडमी विजयी रही। टीम ने एसकेआई वाईएससी को 3 विकेट से हराया। मैच में टॉस एसकेआई वाईएससी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम 38.2 ओवर में 220 रन बनाकर आउट हो गई। कप्तान नैतिक सिंह ने 57 गेंद पर 63 रन की पारी खेली। लक्की ने 34 व हेमंत सिंह ने 32 रन का योगदान दिया। टीपीजी क्रिकेट अकैडमी की ओर से कप्तान अयान सिंह, नितेश यादव, विशाल सिंह व अंकित शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। 

टीपीजी क्रिकेट अकैडमी को अंकित शर्मा व आर्यन ने शानदार शुरूआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 95 रन की पार्टनरशिप की। आर्यन ने 57 व अंकित शर्मा ने 39 रन बनाए। उनके बाद कृष्ण राजौरिया ने 51 रन की पारी खेली। टीम ने 32.2 ओवर में 7 विकेट पर 224 रन बनाकर मैच में 3 विकेट से जीत दर्ज की। एसकेआई वाईएससी की ओर से हेमंत सिंह ने 2 विकेट लिए। गेंद व बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने पर प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अंकित शर्मा को दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post