रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- एसबी ब्लेसिंग व डीपीएसजी एयरलाइनर के बीच 40 ओवर का मैच शाहपुरः स्थित शही भगत सिंह क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। मैच को एसबी ब्लेसिंग ने आसानी से जीत लिया। एसबी ब्लेसिंग के मैच में टॉस हारना अच्छा रहा। पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण मिलने पर टीम 39.5 ओवर में 226 रन बनाकर आउट हो गया। टीम को अवि शर्मा ने मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अवि शर्मा 104 गेंद पर 142 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। उनकी पारी में 16 चौके व 7 छक्के शामिल थे। अमित शर्मा ने 15, अभिनव चौधरी व नवनीत ने 10-10 रन का योगदान दिया।
डीपीएसजी एयरलाइनर की ओर से अतुल्य ने 4 व अभिनव कौशिक ने 2 विकेट लिए।ं डीपीएसजी एयरलाइनर की जवाबी पारी 15.2 ओवर में 41 रन पर ही सिमट गई। टीम का एक भी बल्लेबाज दहाई के आंकडे तक नहीं पहुंच पाया। 6 बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल पाए। प्रिंस डडवाल ने 3 ओवर किए और तीनों मेडन रहे। उन्हेांने बिना कोई रन दिए 3 विकेट लिए। अवि शर्मा ने 3 ओवर में 6 रन देकर 3 विकेट लिए। शिवराज तोमर को 2 विकेट मिले। शतक लगाने व 3 विकेट लेने पर अवि शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।