रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- इस्कॉन राजनगर गाजियाबाद द्वारा गुरूवार को भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा महारानी की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया निकाली। संजय नगर के एम ब्लॉक से प्रारंभ हुई रथयात्रा ने विभिन्न मार्गों से होते हुए राजनगर स्थित इस्कॉन मंदिर में विश्राम लिया। यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन किए और पूरे मार्ग को भक्तिमय बना दिया। रथ यात्रा का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नरेंद्र कश्यप ने नारियल फोड़कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस्कॉन राजनगर गाजियाबाद के मंदिर अध्यक्ष एवं गाजियाबाद, कुमाऊँ तथा उत्तराखंड के जोनल सुपरवाइजर आदि कर्ता प्रभु विशेष रूप से मौजूद रहे।
भक्तों ने राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप व आदि कर्ता प्रभु का पगड़ी पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। रथ यात्रा में रॉक बैंड की मधुर धुनों तथा हरे कृष्ण महामंत्र के संकीर्तन के बीच हजारों युवक-युवतियां भक्ति भाव से झूमते हुए भगवान श्री जगन्नाथ का रथ खींचते चले। पूरा वातावरण ष्हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण-कृष्ण हरे-हरे, हरे राम, हरे राम, राम-राम हरे-हरेष् के संकीर्तन से गुंजायमान हो उठा। रथयात्रा के दौरान बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। यात्रा मार्ग में अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भगवान पर पुष्पवर्षा की।
कई स्थानों पर क्रेन के माध्यम से भव्य पुष्पवर्षा कर रथ यात्रा का स्वागत किया गया तथा भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया। रथ पर सवार भक्तों द्वारा श्रद्धालुओं के बीच भगवान का महाप्रसाद वितरित किया गया। हजारों लोगों को खिचड़ी प्रसाद भी वितरित किया गया। आदि कर्ता प्रभु ने रथ यात्रा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों, प्रशासन, स्वयंसेवकों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया।