◼️स्कूल के निदेशक सचिन वत्स ने छात्र-छात्राओं को 1 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति देने की घोषणा की
रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- गुरुकुल द स्कूल में 22वें वार्षिक ‘एप्रिसिएशन डे’ समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सत्र 2025-26 के दौरान राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि श् सेवानिवृत्त मेजर जनरल प्रमोद सहगल व विशिष्ट अतिथि सीए डॉ राकेश छारिया रहे। समारोह में लगभग 600 छात्र-छात्राओं को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी, ट्रैकसूट, स्कॉलर बैज और छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के संस्थापक निदेशक सचिन वत्स ने शिक्षा, खेल एवं कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को 1 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति देने की घोषणा की। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाले छात्रों को ‘बडिंग आर्टिस्ट’, ‘बेस्ट डिबेटर’, ‘क्रिएटिव राइटर’, ‘मैथ विजार्ड’, ‘कंप्यूटर विजार्ड’, ‘साइंस सिनर्जिस्ट’, ‘नाइटेंगल अवार्ड’, ‘बेस्ट ड्रामेटिक्स’, ‘ऑल राउंडर’, ‘पतंजलि अवार्ड’, ‘कंसिस्टेंट परफॉर्मर अवार्ड’, ‘मार्क इंप्रूवमेंट अवार्ड’ और ‘म्यूजिकल सिंफनी’ जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रिंसिपल गौरव बेदी ने कहा कि गुरुकुल द स्कूल छात्र-छात्राओं में छिपी प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें निखारने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। विद्यालय अपने छात्रों का मार्गदर्शन कर उन्हें एक वैश्विक मंच प्रदान कर रहा है, जिसके फलस्वरूप अनगिनत छात्र अपनी काबिलियत के दम पर विश्व पटल पर परचम लहरा रहे हैं और भारत को गौरवान्वित कर रहे हैं।